दक्षिण अफ्रीका : फुटबॉलर मेयिवा की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

जोहांनिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सेंजो मेयिवा की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी. मेयिवा की उनकी पाप स्टार प्रेमिका केली खुमालो के घर लूटपाट के दौरान रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.सार्वजनिक प्रसारणकर्ता […]

जोहांनिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सेंजो मेयिवा की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी.

मेयिवा की उनकी पाप स्टार प्रेमिका केली खुमालो के घर लूटपाट के दौरान रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एसएबीसी के अनुसार पूर्वी क्वाजुलू नटाल प्रांत के नोनगोमा से दो लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है.

जोहानिसबर्ग की पुलिस ने हालांकि अभी गिरफ्तारियों की पुष्टि नहीं की है. एसएबीसी ने कहा कि आम जनता से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मेयिवा के हत्यारों का सुराग देने वालों को 23000 डालर का इनाम देने की घोषणा की है. मेयिवा का अंतिम संस्कार शनिवार को डरबन में उनके गृहनगर में किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >