अमेरिकी ओपन:सेरेना सेमीफाइनल में

न्यूयार्क: इस साल पहला ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल खेल रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने इटली की फ्लाविया पेनेटा को 6-3, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना एकातेरिना मकारोवा से होगा. दुनिया की नंबर एक खिलाडी सेरेना की नजरें लगातार तीसरे और कुल छठे अमेरिकी ओपन खिताब पर है. […]

न्यूयार्क: इस साल पहला ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल खेल रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने इटली की फ्लाविया पेनेटा को 6-3, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना एकातेरिना मकारोवा से होगा.

दुनिया की नंबर एक खिलाडी सेरेना की नजरें लगातार तीसरे और कुल छठे अमेरिकी ओपन खिताब पर है. सत्रह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं जीती. यह काफी कठिन साल था लेकिन यहां सेमीफाइनल तक पहुंचकर अच्छा लग रहा है.

रुस की 17वीं वरीयता प्राप्त मकारोवा ने पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >