अमेरिका: महान बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट समेत नौ लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के महान बास्केटबॉल खिलाड़ी और एक समय में एनबीए के दिग्गज स्टार रहे कोबे ब्रायंट समेत नौ लोगों की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी. समाचार एजेंसी एएफपी ने दो पुलिस अधिकारियों के हवाले से घटना की जानकारी दी. घटना अमेरिका के लॉस एंजेलिस से लगभग तीस मील दूर कैलाबास शहर की […]

वाशिंगटन: अमेरिका के महान बास्केटबॉल खिलाड़ी और एक समय में एनबीए के दिग्गज स्टार रहे कोबे ब्रायंट समेत नौ लोगों की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी. समाचार एजेंसी एएफपी ने दो पुलिस अधिकारियों के हवाले से घटना की जानकारी दी. घटना अमेरिका के लॉस एंजेलिस से लगभग तीस मील दूर कैलाबास शहर की है.

निजी हेलीकॉप्टर में सवार थे ब्रायंट

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 41 वर्षीय अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट कुछ लोगों के साथ अपने निजी हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे थे. उड़ान के कुछ ही देर बाद उनका हेलीकॉप्टर अज्ञात कारणों से क्रैश कर गया. हादसे में ब्रायंट समेत नौ लोगों की मौत हो गयी. अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी.

कैलाबास शहर के पास हुआ हादसा

बताया जाता है कि दुर्घटना के समय ब्रायंट का हेलीकॉप्टर लॉस एंजेलिस से तीस मील दूर 23 हजार की आबादी वाले कैलाबास शहर के ऊपर से उड़ान भर रहा था. हालांकि फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले अन्य यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >