जोकोविच एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से हटे

एडीलेड : दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिये करारा झटका है. जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी. जिन अधिकारियों […]

एडीलेड : दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिये करारा झटका है.

जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी. जिन अधिकारियों ने एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, उन्होंने उनके हटने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

टूर्नामेंट निदेशक एलिस्टेयर मैकडोनाल्ड ने कहा, हम जानते हैं कि नोवाक इस साल एडिलेड में नहीं खेल पाने के लिये कितने निराश हें और हम अगले साल टूर्नामेंट में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >