सैयद मोदी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी रितुपर्णा

लखनऊ : पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद शनिवार को यहां सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की फितायापोर्न चाइवान के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. तेइस साल की रितुपर्णा को 39 मिनट चले महिला एकल सेमीफाइनल में चाइवान के खिलाफ 22-24 15-21 से शिकस्त […]

लखनऊ : पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद शनिवार को यहां सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की फितायापोर्न चाइवान के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.

तेइस साल की रितुपर्णा को 39 मिनट चले महिला एकल सेमीफाइनल में चाइवान के खिलाफ 22-24 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी रितुपर्णा की चाइवान के खिलाफ दो मैचों में यह दूसरी हार है. इससे पहले पिछले साल वियतनाम ओपन में भी रितुपर्णा को थाईलैंड की इस खिलाड़ी ने हराया था.

रितुपर्णा ने मैच में धीमी शुरुआत की. वह एक समय 1-6 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बावजूद 14-11 की बढ़त बनाने में सफल रही. चाइवान ने इसके बाद 15-14 की बढ़त बनाई.

दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद प्रत्येक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी पहला गेम 24-22 से जीतने में सफल रही. दूसरी गेम में रितुपर्णा ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7-3 की बढ़त बनाई और फिर 15-12 से आगे थी. चाइवान ने हालांकि इसके बाद लगातार नौ अंक के साथ गेम और मैच जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >