सिमडेगा के लाल राहुल कुमार ने थाईलैंड में जीत स्वर्ण

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कोलेबिरा निवासी राजेंद्र साहू व शीला देवी के पुत्र राहुल कुमार साहू ने थाईलैंड में आयोजित थाईलैंडओपन इंटरनेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के 125 किलोग्राम 1.57 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया. थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, […]

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : कोलेबिरा निवासी राजेंद्र साहू व शीला देवी के पुत्र राहुल कुमार साहू ने थाईलैंड में आयोजित थाईलैंडओपन इंटरनेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के 125 किलोग्राम 1.57 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया.
थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, वर्मा ,इंग्लैंड, ईरान, मयमार एवं थाईलैंड की टीमों में भाग लिया था. इस संबंध में राहुल कुमार साहू ने बताया कि उसका लक्ष्य आने वाले कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता एवं ईसीआई प्रतियोगिता में प्रवेश पाकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है.

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता तथा कोलेबिरा के ग्रामीणों को दिया है. राहुल के इस सफलता के लिए कोलेबिरा के अभिषेक कुमार, रणधीर साहू, अभय कुमार प्रसाद, संजय कुमार, अभिजीत साहू, मनोहर प्रसाद, नीतीश कुमार ,प्रवीण कुमार ,बाबूलाल प्रसाद ,शिवलाल साहू ,संदीप रॉय ,अमित रंजन, सुमित कुमार ,सुबोध कुमार सहारा ,उमाशंकर प्रसाद, भोला साहू ,जितेंद्र तिवारी ,श्यामलाल प्रसाद ,बदरूद्दीन अहमद ,गौरी प्रसाद सिंह ,कोलेबिरा मुखिया आलोमनी बागे, संतोष कुमार, समीर अहमद, फजलु होदा, इ���शाद खान के अलावे अन्य लोगों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >