प्रो कबड्डी : बंगाल वारियर्स ने तेलुगु टाइटन्स और पैंथर्स ने पल्टन को हराया

जयपुर : मनिंदर सिंह के 17 अंकों की मदद से बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को तेलुगु टाइटन्स को 40-39 से हराया, जबकि मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पल्टन को 43-34 से पराजित किया. दीपक निवास हुड्डा (12 अंक) और दीपक नारवाल (11 अंक) ने जयपुर के लिये सुपर 10 […]

जयपुर : मनिंदर सिंह के 17 अंकों की मदद से बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को तेलुगु टाइटन्स को 40-39 से हराया, जबकि मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पल्टन को 43-34 से पराजित किया.

दीपक निवास हुड्डा (12 अंक) और दीपक नारवाल (11 अंक) ने जयपुर के लिये सुपर 10 बनाये. जयपुर की टीम ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज करके प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. इससे पहले बंगाल ने एक बेहद करीबी मैच में टाइटन्स को हराया.

इस जीत से बंगाल पीकेएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. बंगाल के 19 मैचों में 73 अंक हैं और वह दिल्ली दबंग से एक अंक आगे हो गया है. दिल्ली के 17 मैचों में 72 अंक हैं.

सिद्धार्थ देसाई ने टाइटन्स की तरफ से 15 अंक बनाये, लेकिन इस हार से उनकी टीम की प्लेआफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. टाइटन्स के 17 मैचों में 34 अंक हैं और वह 12 टीमों की लीग में 11वें स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >