अंकिता अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से बाहर

न्यूयार्क : भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हार के साथ अमेरिकी ओपन की महिला एकल क्वालीफाइंग स्पर्धा से बाहर हो गई. दुनिया की 194वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को चेक गणराज्य की डेनिसा अलर्तोवा के खिलाफ बुधवार रात हुए मुकाबले में दो घंटे और 17 […]

न्यूयार्क : भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हार के साथ अमेरिकी ओपन की महिला एकल क्वालीफाइंग स्पर्धा से बाहर हो गई.

दुनिया की 194वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को चेक गणराज्य की डेनिसा अलर्तोवा के खिलाफ बुधवार रात हुए मुकाबले में दो घंटे और 17 मिनट में 7-6(5), 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा.

अंकिता ने पहले सेट टाईब्रेक में जीता, लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में सफल रही जिससे अलर्तोवा ने दूसरे सेट में उनकी सर्विस तोड़कर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक सेट में खींचा.

तीसरे सेट में अंकिता ने एक बार फिर अपनी सर्विस गंवाई और उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. क्वालीफायर में भारतीयों में अब सिर्फ सुमित नागल बचे हैं. उन्हें क्वालीफायर के दूसरे दौर में कनाडा के पीटर पोलंस्की से भिड़ना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >