बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी मर्सिडीज कप फाइनल में हारी

स्टुटगार्ट : रोहन बोपन्ना रविवार को यहां सत्र का दूसरा खिताब जीतने से चूक गये और जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ एटीपी मर्सिडीज कप में उप विजेता रहे. भारत और कनाडा की यह गैर वरीय जोड़ी फाइनल में शीर्ष वरीय ब्रुनो सोरेस और जॉन पीयर्स से 5-7 3-6 से हार गयी. बोपन्ना ने दिविज शरण […]

स्टुटगार्ट : रोहन बोपन्ना रविवार को यहां सत्र का दूसरा खिताब जीतने से चूक गये और जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ एटीपी मर्सिडीज कप में उप विजेता रहे.

भारत और कनाडा की यह गैर वरीय जोड़ी फाइनल में शीर्ष वरीय ब्रुनो सोरेस और जॉन पीयर्स से 5-7 3-6 से हार गयी. बोपन्ना ने दिविज शरण के साथ मिलकर सत्र के शुरुआती टाटा ओपन महाराष्ट्र में खिताब जीता था.बोपन्ना का इस कनाडाई खिलाड़ी के साथ यह तीसरा टूर्नामेंट था, इससे पहले दोनों इंडियन वेल्स और मियामी मास्टर्स में खेल चुके हैं.

बोपन्ना और शापोवालोव ने क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के लुकास पुइले और जो विल्फ्रेड सोंगा को हराने के बाद तीसरे वरीय बाब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी को पराजित किया था.पीयर्स और सोरेस को इससे 250 अंक मिले जबकि रैंकिंग में 49 अंक खिसकने वाले बोपन्ना और शापोवालोव को 150 अंक मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >