राजस्थान रायल्स के तेज गेंदबाज वरूण आरोन ने कहा- काउंटी खेलने के बाद इनस्विंगर निकल रहे हैं अच्छे

कोलकाता : राजस्थान रायल्स के तेज गेंदबाज वरूण आरोन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर तीन विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद एक गेंदबाज के रूप में अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय काउंटी क्रिकेट खेलने को दिया. आरोन ने नयी गेंद से तीन ओवर में दस रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने इनस्विंगर पर क्रिस […]

कोलकाता : राजस्थान रायल्स के तेज गेंदबाज वरूण आरोन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर तीन विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद एक गेंदबाज के रूप में अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय काउंटी क्रिकेट खेलने को दिया. आरोन ने नयी गेंद से तीन ओवर में दस रन देकर दो विकेट लिये.

उन्होंने इनस्विंगर पर क्रिस लिन (0) और शुभमान गिल (14) को आउट किया.

पिछले साल आईपीएल में किसी टीम द्वारा नहीं चुने जाने के बाद लीसेस्टरशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलने वाले आरोन ने कहा ,‘‘ मैं हमेशा से इनस्विंग गेंदबाजी करता आया हूं लेकिन काउंटी खेलने के बाद इसमें इजाफा हुआ है.”

उन्होंने कहा कि वह फिर से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आईपीएल के बाद फिर काउंटी क्रिकेट खेलूंगा. मुझे पिछले साल बहुत मजा आया. मुझे नहीं पता कि किस टीम को तेज गेंदबाज की जरूरत है क्योंकि मैं सत्र के बीच में जाऊंगा. यह मौजूदा खिलाड़ियों की उपलब्धता , उनकी फिटनेस और फार्म पर निर्भर करेगा.”

राजस्थान रायल्स के लिये उन्होंने सत्र का दूसरा ही मैच खेला. उन्होंने कहा ,‘‘ यह टीम संयोजन पर निर्भर करता है और प्रबंधन का फैसला होता है. मैं पूरी तरह से फिट था.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >