मैरीकोम बनी प्यूमा की ब्रांड दूत

नयी दिल्ली : खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी प्यूमा ने छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकोम को सोमवार को दो साल के लिए अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया. मैरीकोम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नयी ब्रांड दूत होंगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में […]

नयी दिल्ली : खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी प्यूमा ने छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकोम को सोमवार को दो साल के लिए अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया.

मैरीकोम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नयी ब्रांड दूत होंगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस करार के बारे में मैरीकोम ने कहा, महिला और मां होने के कारण मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिससे मैं अपने परिवार और टीम की मदद से निपटने में सफल रही.उन्होंने कहा, एक ब्रांड के रूप में प्यूमा ने हमेशा महिला का समर्थन और उनकी हौसला अफजाई की है, जिसके कारण यह पूरी तरह से मेरे लिए फिट है.

इसे भी पढ़ें…

सानिया ‘पाकिस्‍तान की बहू’, तेलंगाना ब्रांड एंबेसडर पद से हटाया जाए : भाजपा विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >