भारत की महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने लगातार पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीता

जकार्ता : भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया. हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड […]

जकार्ता : भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता्

बहरीन (3:30.61) और वियतनाम (3:33.23) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किये. भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >