शरत-मनिका ने मिश्रित युगल में भारत को दिलाया कांस्‍य, सेफा में चीन से हारे

जकार्ता : अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को यहां 18वें एशियाई खेलों की मिश्रित टेबल टेनिस युगल स्पर्धा में भारत को कांस्‍य पदक दिलाया. चीन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना पड़ा और कांस्‍य से ही संतोष करना पड़ा. इससे पहले भारतीय जोड़ी ने […]

जकार्ता : अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को यहां 18वें एशियाई खेलों की मिश्रित टेबल टेनिस युगल स्पर्धा में भारत को कांस्‍य पदक दिलाया. चीन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना पड़ा और कांस्‍य से ही संतोष करना पड़ा.

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने उत्तर कोरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. शरत और मनिका ने 38 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में जि सोंग एन और हयो सिम चा की जोड़ी को 4-11 12-10 6-11 11-6 11-8 से मात दी. इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >