थाईलैंड ओपन : भारत की उम्‍मीदों को झटका, फिर फाइनल में चूकी सिंधू

बैकाक : ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू 350,000 डालर इनामी थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां जापान की नोजोमी ओकुहारा से सीधे गेम में हार गयी. सिंधू पूरे मुकाबले में लय हासिल करने के लिये जूझती रही. ओकुहारा ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और […]

बैकाक : ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू 350,000 डालर इनामी थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां जापान की नोजोमी ओकुहारा से सीधे गेम में हार गयी.

सिंधू पूरे मुकाबले में लय हासिल करने के लिये जूझती रही. ओकुहारा ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और आखिर में 50 मिनट में 21-15, 21-18 से जीत दर्ज की. इस जीत से ओकुहारा का सिंधू के खिलाफ जीत – हार का रिकार्ड 6-5 हो गया है.

इससे पहले इस साल के शुरू में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में इन दोनों का मुकाबला हुआ था जिसमें भारतीय खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >