थाईलैंड ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू

बैंकॉक : पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंच गयीं हैं, कल उन्होंने यहां अपनी प्रतिद्वंद्वी मलेशिया की सोनिया ची को सीधे सेटों में पराजित कर दिया. यह मैच मात्र 36 मिनट ही चला. भारत की 23 वर्षीय पीवी सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और सोनिया ची को हरा दिया. हालांकि पहले सेट […]

बैंकॉक : पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंच गयीं हैं, कल उन्होंने यहां अपनी प्रतिद्वंद्वी मलेशिया की सोनिया ची को सीधे सेटों में पराजित कर दिया. यह मैच मात्र 36 मिनट ही चला.

भारत की 23 वर्षीय पीवी सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और सोनिया ची को हरा दिया. हालांकि पहले सेट में काफी रोमांच दिखा और मैच 3-3 पर था और फिर ची ने 11-7 की बढ़त ले ली. लेकिन फिर सिंधू ने वापसी की और फिर ची को 21-17 से जीत लिया.
दूसरे सेट में सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत में लीड ले ली हालांकि ची ने कोशिश की लेकिन अंतत: सिंधू ने 21-13 से उसे पीट दिया. फाइनल में सिंधू का मुकाबला इंडोनेशिया की खिलाड़ी के साथ होगा.

16 साल पहले आज ही के दिन लॉड्‌र्स के मैदान पर इतिहास रचने वाले मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट को कहा ‘अलविदा’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >