तीसरे खिताब के लिये ब्रिटेन के ली मारखम से भिड़ेंगे विजेंदर

नयी दिल्ली : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह राष्ट्रमंडल सुपर मिडिलवेट खिताब के लिये ब्रिटेन के ली मारखम से 13 जुलाई को लंदन में भिड़ेंगे तो उनकी नजरें तीसरे पेशेवर खिताब पर होगी . विजेंदर ने मैनचेस्टर में अपने अभ्यास सेंटर से प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ मैं ली से 13 जुलाई को तीसरे […]

नयी दिल्ली : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह राष्ट्रमंडल सुपर मिडिलवेट खिताब के लिये ब्रिटेन के ली मारखम से 13 जुलाई को लंदन में भिड़ेंगे तो उनकी नजरें तीसरे पेशेवर खिताब पर होगी . विजेंदर ने मैनचेस्टर में अपने अभ्यास सेंटर से प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ मैं ली से 13 जुलाई को तीसरे खिताब के लिये खेलूंगा .

मैं अभी उसके लिये अभ्यास कर रहा हूं . मुकाबला यार्क हाल , लंदन में होगा .” ली ने अब तक 22 मुकाबलों में से 17 जीते हैं जबकि विजेंदर के नाम 10 जीत दर्ज की . विजेंदर ने छह महीने पहले जयपुर में घाना के अर्नेस्ट अमुजू को हराया था . उसने कहा ,‘‘ मैं सही समय का इंतजार कर रहा था और यह खिताब काफी अहम है . यह मुकाबला भी डब्ल्यूबीओ के तहत होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >