ला लिगा में अन्य टीमों से कई गुणा बेहतर है बार्सिलोना : मेस्सी

मैड्रिड : लियोनेल मेस्सी बार्सिलोना की ला लिगा में दस सत्र में सातवें खिताब से बेहद उत्साहित हैं और इस स्टार फुटबॉलर ने कहा कि उनकी टीम अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों से कई गुणा बेहतर है. अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने ला लिगा में अपनी 30वीं हैट्रिक पूरी की जिससे बार्सा ने डेपोर्टिवो ला कोरूना […]

मैड्रिड : लियोनेल मेस्सी बार्सिलोना की ला लिगा में दस सत्र में सातवें खिताब से बेहद उत्साहित हैं और इस स्टार फुटबॉलर ने कहा कि उनकी टीम अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों से कई गुणा बेहतर है.

अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने ला लिगा में अपनी 30वीं हैट्रिक पूरी की जिससे बार्सा ने डेपोर्टिवो ला कोरूना को 4-2 से हराकर 25वीं बार लीग का खिताब जीता. मेस्सी ने बार्सिलोना के टेलीविजन चैनल पर कहा, हम अपने प्रतिद्वंद्वियों से कई गुणा बेहतर है. हमने पूरे सत्र में एक भी मैच नहीं गंवाया.

इसे भी पढ़ें….

मेस्सी की ‘हैट्रिक’ से बार्सिलोना बना बादशाह, जीता 25वां ला लिगा खिताब

उन्होंने कहा, इस रूप में यह बेहद खास ला लिगा रहा क्योंकि हमने एक भी मैच नहीं गंवाया. हमें भी कुछ मुश्किलों से गुजरना पड़ा लेकिन हमने बिना मैच गंवाये तमाम बाधाओं को पार किया जो कि अविश्वसनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >