युवेंटस से गोलरहित ड्रा के बाद बार्सीलोना अंतिम 16 में

तूरिन : युवेंटस से गोलरहित ड्रा खेलने के बाद बार्सीलोना आज चैम्पियंस लीग फुटबाल में ग्रुप डी में शीर्ष स्थान के साथ अंतिम 16 में पहुंच गया. पिछले सत्र की उपविजेता युवेंटस दूसरे स्थान पर है जबकि स्पोर्टिंग लिसबन उससे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है. पांच बार की यूरोपीय चैम्पियन बार्सीलोना को ग्रुप […]


तूरिन :
युवेंटस से गोलरहित ड्रा खेलने के बाद बार्सीलोना आज चैम्पियंस लीग फुटबाल में ग्रुप डी में शीर्ष स्थान के साथ अंतिम 16 में पहुंच गया. पिछले सत्र की उपविजेता युवेंटस दूसरे स्थान पर है जबकि स्पोर्टिंग लिसबन उससे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है.

पांच बार की यूरोपीय चैम्पियन बार्सीलोना को ग्रुप डी में शीर्ष पर रहने के लिये बस एक अंक की जरुरत थी जबकि युवेंटस को पराजय टालना था. बार्सीलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी शुरुआती लाइन अप में नहीं थे और 56वें मिनट में उतरे लेकिन पिछली बार सितंबर में युवेंटस के खिलाफ किये दो गोल के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >