सेरेना ने मैकेनरो से कहा-जान, मुझे सम्मान दें

न्यूयार्क : सेरेना विलियम्सन ने दिग्गज खिलाड़ी जान मैकेनरो पर पलटवार किया है जिन्होंने कहा था कि 23 बार की महिला एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन पुरुष टेनिस सर्किट में 700वीं रैंकिंग पर होती. सेरेना ने इसके बाद दो ट्वीट करके सात बार के पुरुष एकल चैंपियन मैकेनरो को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘ ‘प्रिय जान, मैं […]

न्यूयार्क : सेरेना विलियम्सन ने दिग्गज खिलाड़ी जान मैकेनरो पर पलटवार किया है जिन्होंने कहा था कि 23 बार की महिला एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन पुरुष टेनिस सर्किट में 700वीं रैंकिंग पर होती.

सेरेना ने इसके बाद दो ट्वीट करके सात बार के पुरुष एकल चैंपियन मैकेनरो को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘ ‘प्रिय जान, मैं आपका सम्मान करती हूं लेकिन कृपया मुझे अपने उन बयानों से दूर रखो जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं. ‘ ‘ सेरेना ने फिर ट्वीट किया, ‘ ‘मैं कभी उस रैंकिंग वाले के साथ नहीं खेली हूं और ना ही मेरे पास समय है. मेरा और मेरी निजता का सम्मान कीजिए. आपका दिन शुभ हो सर. ‘ ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >