ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफायर का शेड्यूल किया जारी, जानें क्वालिफिकेशन का पूरा प्रोसेस

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा. जानें पूरा फॉर्मेट और कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी.

ODI World Cup 2027 Qualifier: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वनडे विश्व कप 2027 क्वालिफायर की तारीखें तय कर दी हैं. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा. हालांकि, टूर्नामेंट की मेजबानी कौन-सा देश करेगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है. ICC ने जुलाई में 2027 विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम जारी किया था. इसके तहत 10 टीमों वाले क्वालिफायर की विजेता टीम सीधे 14 टीमों के विश्व कप ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी.

नया फॉर्मेट कैसे होगा?

क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज में पहुंचेंगी. यहां उन्हें मुख्य टूर्नामेंट के 12 टीमों वाले चरण में बची हुई एकमात्र जगह के लिए मुकाबला करना होगा. सुपर सीरीज में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही मुख्य चरण में प्रवेश करेगी.

कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?

  • क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी.
  • 30 सितंबर 2026 तक की ODI रैंकिंग के आधार पर मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर दो सबसे निचली रैंकिंग वाली पूर्ण सदस्य (Full Member) टीमें.
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें.
  • वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ की शीर्ष चार टीमें.

ये भी पढ़ें: ICC के नए फॉर्मेट से 2027 वर्ल्ड कप में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा गणित

प्लेऑफ का समीकरण

आठ टीमों वाले क्वालिफायर प्लेऑफ में लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की शीर्ष चार टीमें खेलेंगी. प्लेऑफ की शीर्ष चार टीमें मुख्य क्वालिफायर के लिए क्वालिफाई करेंगी.

वेस्टइंडीज पर फिर खतरा

वेस्टइंडीज फिलहाल ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और उसके पास कट-ऑफ (30 सितंबर 2026) से पहले भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे मैच बचे हैं. उसकी किस्मत अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की सीरीज पर भी निर्भर करेगी.

आयरलैंड के भरोसे वेस्टइंडीज

अगर आयरलैंड 4-1 या 5-0 से सीरीज जीतता है और वेस्टइंडीज भारत को दोनों मैचों में हरा देता है, तो उसके टॉप-8 में पहुंचने की संभावना बन सकती है. लेकिन यदि अफगानिस्तान सीरीज जीत जाता है, तो वेस्टइंडीज को लगभग तय तौर पर क्वालिफायर खेलना पड़ेगा. गौरतलब है कि वेस्टइंडीज 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाया था. हरारे में खेले गए क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने उसकी विश्व कप की उम्मीदें खत्म कर दी थी.

4 अक्टूबर से खेला जाएगा वर्ल्ड कप

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 11 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'विराट-रोहित को बाहर रखने की कोई वजह नहीं', 'एशियन ब्रैडमैन' बोले- खेल सकते हैं 2027 वनडे वर्ल्ड कप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >