Noman Ali: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान पर पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज गेंदबाज नोमान अली एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए है.
39 साल और 217 दिन की उम्र में नोमान अली ने चल रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को आउट करके यह उपलब्धि हासिल किया. नोमान अली इस मामले में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील को पीछे छोड़ दिया. बॉबी पील ने 130 साल पहले 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में अपना 100वां टेस्ट विकेट लिया था.
100 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | 100वां टेस्ट विकेट लेने के समय उम्र |
|---|---|---|---|
| 1 | नोमान अली | पाकिस्तान | 39 वर्ष 217 दिन |
| 2 | बॉबी पील | इंग्लैंड | 39 वर्ष 180 दिन |
| 3 | रे इलिंगवर्थ | इंग्लैंड | 39 वर्ष 30 दिन |
| 4 | क्लैरी ग्रिमेट | ऑस्ट्रेलिया | 39 वर्ष 22 दिन |
| 5 | सिडनी बार्न्स | इंग्लैंड | 38 वर्ष 310 दिन |
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज
इसके साथ ही नोमान पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आग गएहैं. नोमान ने यह कारनामा 22 मैचों में किया है. वहीं फजल महमूद ने भी 22 मैचों में ही अपने 100 विकेट पूरे किए थे. सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान गेंदबाजों में यासिर शाह पहले नंबर पर है. यासिर शाह 17 मैचों में 100 विकेट पूरे किए हैं. वहीं सईद अजमल ने 19 और वकाल युनुस ने 20 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा पूरा किया है.
मुकाबले का हाल
टेस्ट मैच पर गौर करें तो पाकिस्तान को जीत के लिए 76 ओवरों में 268 रन का लक्ष्य मिला है. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे. पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत की ये 15 खिलाड़ी तैयार, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की कमान
