Nirvan Ramesh unique bowling action: इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर निरवन रमेश (Nirvan Ramesh) इन दिनों अपनी अनोखी गेंदबाजी के चलते चर्चा में हैं. 18 साल के इस भारतीय मूल के क्रिकेटर का गेंदबाजी एक्शन सामान्य ऑफ स्पिनरों से काफी अलग है, जिसकी वजह से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
कौन हैं निरवन रमेश?
निरवन रमेश का जन्म 2008 में हुआ और वह इंग्लैंड के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलते हैं. वह नॉर्थम्पटनशायर क्रिकेट क्लब से जुड़े हैं. दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर निरवान ने कम उम्र में ही इंग्लैंड के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रख दिया है.
इसे भी पढ़े- Duleep Trophy Final 2026: तिलक वर्मा ने किया कन्फर्म, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे देवदत्त पडिक्कल
क्यों चर्चा में है उनकी गेंदबाजी?
निरवन की गेंदबाजी का सबसे खास पहलू उनका एक्शन है. उनका रन-अप, क्रीज तक पहुंचने का तरीका और गेंद छोड़ने का अंदाज काफी अलग दिखाई देता है. यही अनोखा अंदाज क्रिकेट फैंस की नजर में आया और सोशल मीडिया पर उनकी गेंदबाजी की चर्चा होने लगी.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर चुके हैं डेब्यू
निरवान ने ग्लैमरगन के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. अब तक वह तीन फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने तीन लिस्ट-ए मैच भी खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3 विकेट पर 42 रन है.
इसे भी पढ़े- India vs Pakistan Women Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले जानिए किसका पलड़ा भारी?
भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद
निरवान अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक पहुंचना उनकी प्रतिभा को दिखाता है. थॉमस रेव, फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट और विल बेनिसन जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ वह इंग्लैंड की अगली पीढ़ी का हिस्सा हैं. अब नजर इस बात पर रहेगी कि उनका अनोखा स्पिन एक्शन आगे चलकर उन्हें कितनी सफलता दिलाता है.
