Najmul Hossain Shanto ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बने

Najmul Hossain Shanto: नजमुल हुसैन शांतो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं.

Najmul Hossain Shanto: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा कर रही है. पहले टेस्ट के पहले ही दिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वो पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं. शांतो ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 2 छक्के लगाकर 101 रनों की पारी खेली.

शांतो से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बांग्लादेशी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रनों का रिकॉर्ड मुशफिकुर रहीम के नाम था. रहीम ने 17 से 21 दिसंबर 2011 के बीच मीरपुर में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में, सातवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर बांग्लादेश के लिए 143 गेंदों में 53 रन बनाए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेशी कप्तान

खिलाड़ीरनगेंदचौके/छक्केपारीमैदानतारीख
नजमुल हुसैन शांतो10113012/2पहली पारीढाका8 मई 2026
मुशफिकुर रहीम531437/0तीसरी पारीमीरपुर17-21 दिसंबर 2011
मुशफिकुर रहीम49887/0तीसरी पारीचट्टोग्राम9-12 दिसंबर 2011
मोमिनुल हक41935/0तीसरी पारीरावलपिंडी7-10 फरवरी 2020
मुशफिकुर रहीम401026/1पहली पारीमीरपुर17-21 दिसंबर 2011
नजमुल हुसैन शांतो38825/0चौथी पारीरावलपिंडी30 अगस्त-3 सितंबर 2024
मुशफिकुर रहीम32715/0पहली पारीखुलना28 अप्रैल-2 मई 2015
मोमिनुल हक30595/0पहली पारीरावलपिंडी7-10 फरवरी 2020
खालिद मशूद28605/0पहली पारीचट्टोग्राम16-18 जनवरी 2002

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही शांतो ने अपना 9वां शतक लगाया. इसके साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले 8वें बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं. पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी थे और विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एक से अधिक शतक जड़ने वाले एकमात्र बांग्लादेशी हैं.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >