धोनी और CSK के रिश्ते में आई दरार? क्या 18 साल बाद टूटेगा माही का साथ!

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 साल का गहरा रिश्ता अब अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर हुई बातचीत के फेल होने से दोनों के संबंधों में खटास की खबरें हैं. क्या यह ऐतिहासिक साथ अब टूटने की कगार पर है?

MS Dhoni-CSK Relationship In Trouble: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता IPL के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है. 2008 में शुरू हुआ यह साथ पांच IPL खिताब तक पहुंचा और धोनी धीरे-धीरे सिर्फ टीम के कप्तान नहीं, बल्कि CSK की पहचान बन गए.

लेकिन अब एक रिपोर्ट ने इस रिश्ते को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. दावा है कि CSK में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आई हैं.

18 साल पुराने रिश्ते में आखिर हुआ क्या?

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने खेल करियर के आखिरी दौर में पहुंच चुके धोनी CSK के साथ अपने जुड़ाव को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते थे. इसी के तहत उन्होंने फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. लेकिन दोनों पक्ष हिस्सेदारी के प्रतिशत पर सहमत नहीं हो सके. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ और ज्यादातर बातचीत मौखिक रूप से हुई.

25% से 5.5% पर अटक गई

धोनी और CSK के बीच कथित बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा हिस्सेदारी का आंकड़ा है. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने शुरुआत में 25% हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी. इसके जवाब में CSK की ओर से कथित तौर पर सिर्फ 3% हिस्सेदारी की पेशकश की गई. इसके बाद धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% की, लेकिन फ्रेंचाइजी की पेशकश केवल 4% तक पहुंची. बातचीत के अगले दौर में धोनी कथित तौर पर 18% हिस्सेदारी पर भी समझौता करने को तैयार हुए, लेकिन CSK की अंतिम पेशकश 5.5% की रही.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई धड़कनें, कंधे की हालत खराब; क्या चौथे दिन उतरेंगे मैदान पर?

'धोनी मुफ्त में हिस्सेदारी नहीं मांग रहे थे'

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि धोनी हिस्सेदारी मुफ्त में हासिल करना नहीं चाहते थे, बल्कि इसके लिए भुगतान करने को तैयार थे. सूत्र के मुताबिक, “धोनी हिस्सेदारी चाहते थे. वह इसे मुफ्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK प्रबंधन ने इसे अलग तरीके से देखा.”

क्या CSK के लिए फिर खेलेंगे माही?

धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो-सोशल मीडिया)

स्टेक डील का फेल होना सिर्फ कारोबारी बातचीत के खत्म होने तक सीमित नहीं माना जा रहा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस घटनाक्रम के बाद धोनी और CSK के रिश्तों में खटास आई है और अब उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है.

धोनी को CSK ने IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. लेकिन चोट के कारण वह IPL 2026 में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या माही अगले सीजन में फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे.

CSK और धोनी का रिश्ता क्यों है इतना खास?

धोनी 2008 से CSK के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब जीता. वह टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में हैं और CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इसी वजह से धोनी और CSK का रिश्ता सामान्य खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के रिश्ते से कहीं आगे माना जाता है. चेन्नई के फैंस के लिए 'माही' सिर्फ टीम के खिलाड़ी नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की पहचान का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: Prasidh Krishna: टीम इंडिया को मिला तीनों फॉर्मेट का हथियार! मोर्कल ने बताया क्यों खास है ये तेज गेंदबाज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >