'थाला फॉर ए रीजन', फीफा ने धोनी को खास अंदाज में दी 45वें जन्मदिन की बधाई

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर फीफा ने उन्हें एक अनोखे अंदाज में बधाई दी, जिसने सबका ध्यान खींचा.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर खेल जगत से उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल जगत ने भी माही के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. फीफा वर्ल्ड कप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने धोनी को अनोखे तरीके से जन्मदिन की बधाई दी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

फीफा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड नजर आ रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीनों खिलाड़ियों ने अब तक सात-सात गोल किए हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया, "7 Goals. Thala For A Reason. Happy Thala Day." यह पोस्ट धोनी की प्रतिष्ठित नंबर-7 जर्सी और फैंस के बीच उनके लोकप्रिय निकनेम 'थाला' को समर्पित थी.

BCCI ने भी खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सोशल मीडिया पर एक विशेष ग्राफिक साझा कर धोनी के शानदार करियर को याद किया. बोर्ड ने लिखा, "538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट के पीछे 829 शिकार. 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान. भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं."

CSK ने शेयर की वीडियो

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी एक भावुक वीडियो साझा किया. फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, "एक ऐसा हीरो जो सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि जीने का तरीका बन गया. एक ऐसी विरासत जो हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी."

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी सोशल मीडिया पर धोनी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का सच्चा आइकन बताया. वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की यादगार तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि दबाव के बीच धोनी का शांत स्वभाव और नेतृत्व हमेशा खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

आकाश चोपड़ा ने बधाई देते हुए क्या कहा?

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी माही को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "कुछ खिलाड़ी मैच जीतते हैं, कुछ ट्रॉफियां जीतते हैं, लेकिन एमएस धोनी ने एक पूरा दौर जीत लिया."

15 अगस्त 2020 को धोनी ने लिया था संन्यास

साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी ने अपने 15 साल लंबे करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है.

EXCLUSIVE: दुनिया के लिए लीजेंड, दोस्तों के लिए आज भी ‘माही’; 45वें जन्मदिन पर दोस्त ने सुनाई धोनी की अनकही दास्तान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >