2 ट्रॉफी के साथ जलील होने वाले पहले पाकिस्तानी! मोहसिन नकवी ने फिर करवाई अपनी फजीहत, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Mohsin Naqvi viral post : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है, लेकिन ट्रॉफी सेरेमनी में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 72 रनों से मात दी और खिताब अपने नाम कर लिया. यह भारत की आठवीं खिताबी जीत है. लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी सेरेमनी की हो रही है.

दरअसल, मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मुकाबले से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. ट्रॉफी देने पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने कप लेने से इनकार कर दिया. देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया.

मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों नहीं लिया ट्रॉफी

  • भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया. मैच खत्म होने के बाद बारी आई ट्रॉफी सेरेमनी की. इसी दौरान मोहसिन नकवी की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बन गई.
  • भारतीय टीम की ओर से उनसे ट्रॉफी नहीं लेने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई.
  • कई भारतीय यूजर्स का कहना है कि जब पाकिस्तान फाइनल की रेस में ही नहीं था, तो उसके क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए क्यों बुलाया गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स और पोस्ट

वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय फैंस मोहसिन नकवी को 'ट्रॉफी चोर' कहकर पुकार रहे है.

2025 की यादें फिर हुईं ताजा

इस पूरे विवाद को लोग 2025 के एशिया कप से भी जोड़ रहे हैं. तब भारतीय पुरुष टीम और मोहसिन नकवी के बीच ट्रॉफी को लेकर विवाद सुर्खियों में रहा था. अब भारतीय महिला टीम से जुड़ी ऐसी ही तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर', मोहसिन नकवी को देखते ही गूंजा स्टेडियम, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >