मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही करेंगे ज्वाइन

Mitchell Starc :ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही ज्वाइन करने वाले हैं. यह सूचना दिल्ली की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है, क्योंकि टीम अभी प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है और उसने 6 मैच में से तीन हारे हैं और तीन में उसे जीत मिली है.

Mitchell Starc : आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की वापसी से राहत महसूस करेगी. उनकी वापसी की खबर से दिल्ली कैंप में खुशी है. स्टार्क की टीम में वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को गेंदबाजी में बड़ा बूस्ट मिलेगा.

ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से दिल्ली ने दी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी गई कि मिचेल स्टार्क फिट हो चुके हैं और वे जल्दी ही टीम के साथ जुड़ेंगे. शनिवार दोपहर को दिल्ली का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है, लेकिन इस मैच में मिचेल स्टार्क शामिल नहीं होंगे. उम्मीद है कि वे 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दिल्ली के मैच में वापसी करें. 36 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज एशेज के दौरान चोटिल होने के बाद से जनवरी के आखिर से मैदान से बाहर हैं, जहां उन्हें 19.93 की औसत से 31 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था.

कैच लेने के दौरान बाएं कंधे और कोहनी में लगी थी चोट

मिचेल स्टार्क को एक मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने फरवरी में ब्रेक लिया था, लेकिन बॉलिंग में वापसी करने पर उन्हें लंबे समय तक दर्द रहने के कारण आईपीएल में शामिल में होने में देरी हुई.

ये भी पढ़ें : आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >