लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh : आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन फैंस का प्यार पाकर टीम के ओपनर मिचेल मार्श बहुत खुश हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान फैंस के प्यार की प्रशंसा की और कहा कि मुझे यहां का बटर चिकन बहुत पसंद है.

Mitchell Marsh :ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिचेल मार्श लखनऊ को अपना दूसरा घर बताते हैं. उनका कहना है कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है, इसी वजह से वे हर साल यहां कुछ समय गुजारते हैं. उन्हें यहां का खाना भी बहुत पसंद है.

लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श

लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ने एक कार्यक्रम में कहा कि आईपीएल का यह सीजन अबतक उनके लिए अच्छा नहीं गया है, लेकिन लखनऊ के लोगों का उन्हें बहुत प्यार मिला है. उन्होंने शहर के सपोर्ट की तारीफ की और कहा कि मुझे यहां का बटर चिकन बहुत पसंद है.मार्श ने लखनऊ में फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ियों के साथ एक्सक्लूसिव मीट एंड ग्रीट के मौके पर बात की. इस कार्यक्रम को टीम के मुख्य स्पॉन्सर जेके सीमेंट ने होस्ट किया था. इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में कप्तान ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर मिचेल मार्श और युवा भारतीय टैलेंट अर्जुन तेंदुलकर और मुकुल चौधरी शामिल थे.

खुशकिस्मत हूं, मुझे प्यार मिला

मार्श ने कहा लखनऊ मुझे घर की बहुत याद दिलाता है. यहां मुझे बहुत प्यार मिला है.फैंस के जबरदस्त सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए, मार्श ने कहा- हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने जबरदस्त फैंस हैं. हालांकि इस सीजन की शुरुआत हमारी सबसे अच्छी नहीं रही, लेकिन उनका सपोर्ट हमेशा बना रहा है. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और टीम को लेकर बहुत पैशनेट हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि हम जल्द ही फैंस को जीत का तोहफा देंगे. इस सीजन में मार्श ने लखनऊ के लिए सात इनिंग्स में 30 के एवरेज से 210 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक फिफ्टी भी है.अभी लखनऊ दो जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है, जिसमें उन्हें चार पॉइंट्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें : MI vs CSK: गायकवाड़ ने मुकेश चौधरी को डेडिकेट की जीत, इस वजह हीरो बना यह खिलाड़ी

H-1B Visa पर 3 साल तक रोक लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद में पेश, कानून बना तो भारतीयों की नौकरी पर खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >