Misbah-ul-Haq Resignation: मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा, 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर बढ़ा विवाद

Misbah-ul-Haq resignation: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल! मिस्बाह-उल-हक ने PCB चयन समिति से दिया इस्तीफा. इंग्लैंड दौरे पर 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर उठे सवाल.

Misbah-ul-Haq resignation: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब होने के बाद अब पीसीबी के अंदर भी हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने पीसीबी की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भेजा. मिस्बाह के इस्तीफे की वजह इंग्लैंड दौरे के दौरान खिलाड़ियों को लेकर लिए गए हालिया फैसले को बताया जा रहा है. हालांकि, इस्तीफे की वजह और घटनाक्रम को लेकर अभी आधिकारिक PCB बयान का इंतजार है.

7 खिलाड़ियों को वापस बुलाने के फैसले से नाराजगी की खबर

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. पहले टेस्ट में पाकिस्तान पारी और 103 रन से हारा, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से हार मिली. इसके बाद PCB ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 7 खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान भेजने का फैसला किया. इन खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड भेजे जाने वाले नए खिलाड़ियों के चयन में मिस्बाह से सलाह नहीं ली गई. इसी बात को उनके इस्तीफे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

क्या असद शफीक भी छोड़ेंगे चयन समिति?

मिस्बाह के इस्तीफे के बाद अब एक और नाम चर्चा में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि असद शफीक भी पीसीबी चयन समिति से इस्तीफा दे सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल और ज्यादा बढ़ सकते हैं.

इसे भी पढ़े- Ajit Agarkar BCCI meeting: BCCI की अजीत अगरकर से जल्द होगी बैठक, चीफ सेलेक्टर के भविष्य पर फैसला संभव

इमाम-उल-हक भी पाकिस्तान लौटे

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम से बाहर किए गए इमाम-उल-हक पाकिस्तान लौट चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लाहौर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे अपने घर के लिए रवाना हो गए. इमाम के साथ मोहम्मद रिजवान के भी पाकिस्तान लौटने की जानकारी सामने आई है. पीसीबी के फैसले के बाद दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे की बाकी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

बर्मिंघम टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने बदली पूरी तस्वीर

पाकिस्तान अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेलेगा. पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने के साथ उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इनमें सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल और अराफात मिन्हास जैसे नाम शामिल हैं. पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. इसके अलावा पीसीबी ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन को जिम्मेदारी दी है. गेंदबाजी कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है.

इसे भी पढ़े- Lamine Yamal Kerala: केरल में मिला लमिन यमाल का हमशक्ल, 15 साल के एलन जेम्स का वीडियो वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ी मुश्किलें

इंग्लैंड में लगातार दो हार के बाद पीसीबी ने एक साथ खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं. अब मिस्बाह-उल-हक के कथित इस्तीफे की खबर ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है. पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती बर्मिंघम टेस्ट में वापसी करना होगी. सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बना चुका है और पाकिस्तान के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >