Manav Suthar: गॉल टेस्ट में भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने दूसरे ही टेस्ट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. श्रीलंका की पहली पारी में गेंदबाजी करने उतरे सुथार ने आते ही अपनी पहली गेंद पर दिनेश चांदीमल को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने लाहिरू उदारा का भी शिकार किया. यानी श्रीलंका की पहली पारी के शुरुआती सेशन में ही मानव ने दो बड़े श्रीलंकाई बैटर्स का विकेट अपने नाम कर लिए.
पहली गेंद पर चांदीमल का विकेट
पारी के आठवें ओवर में मानव सुथार गेंदबाजी करने आए. उनकी पहली ही गेंद दिनेश चांदीमल के लिए मुश्किल साबित हुई. गेंद ऑफ स्टंप के आसपास पड़ी, पहले अंदर की ओर आई और फिर बाहर की तरफ घूम गई. चांदीमल गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में पूरी तरह चकमा खा गए. गेंद बल्ले और दस्ताने का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में पहुंच गई. पंत ने अपनी दाईं ओर शानदार कैच लपका और चांदीमल महज 4 रन बनाकर लौट गए.
उदारा को भी भेजा वापस
मानव सुथार यहीं नहीं रुके. उन्होंने लाहिरू उदारा को भी अपनी फिरकी में फंसा लिया. उदारा ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की अतिरिक्त उछाल के कारण उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया. गेंद हवा में गई और बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने कोई गलती नहीं की. उन्होंने आसान कैच पकड़कर उदारा की पारी खत्म कर दी. उदारा ने 44 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे.
पहले सेशन में श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन
भारत के 462 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम पहले सेशन में ही दबाव में आ गई. सिराज और सुथार की शुरुआती सफलताओं के बाद कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने भी विकेट चटकाए. पहले सेशन के अंत तक श्रीलंका ने 99 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. मानव सुथार 2 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनके अलावा सिराज, कुलदीप और जडेजा को एक-एक सफलता मिली.
Also Read: 22 साल पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड ने रचा था कीर्तिमान, शूटिंग में जीता था ओलंपिक का पहला सिल्वर मेडल
भारत की स्थिति मजबूत
भारत की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अहम पारियां खेलीं. इन पारियों की बदौलत भारत ने 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. अब श्रीलंका की आधी टीम 99 रन पर पवेलियन लौट चुकी है और भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. खास बात यह है कि अपने पहले ही टेस्ट में मानव सुथार ने पहली गेंद पर विकेट और पहले सेशन में दो विकेट लेकर बता दिया है कि भारतीय स्पिन विभाग को एक नया हथियार मिल गया है.
पहली पारी में भारत ने बनाए 462 रन
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहम्मद सिराज ने पारी के दूसरे ही गेंद पर निशान फर्नांडो को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद गेंद शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार को थमाई और उन्होंने कप्तान के भरोसे को पहली ही गेंद पर सही साबित कर दिया.
