Lamine Yamal Kerala: केरल में मिला लमिन यमाल का हमशक्ल, 15 साल के एलन जेम्स का वीडियो वायरल

Lamine Yamal Kerala: केरल का 15 साल का एलन जेम्स, लमिन यमाल का हमशक्ल, सोशल मीडिया पर छा गया. यमाल की जर्सी में वीडियो को मिले लाखों व्यूज.

Lamine Yamal Kerala: स्पेन और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लमिन यमाल को आपने मैदान पर तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी उनके हमशक्ल को देखा है? केरल के कोल्लम में रहने वाले 15 साल के एलन जेम्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. एलन का चेहरा, हेयरस्टाइल और मुस्कान यमाल से इतनी मिलती है कि पहली नजर में लोग उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं.

पहली नजर में यमाल समझ बैठे लोग

कोल्लम के चक्कुवल्ली के रहने वाले एलन जेम्स अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं. आसपास के लोग उन्हें काफी समय से बताते आ रहे थे कि उनका चेहरा यमाल से मिलता है, लेकिन एलन ने इस बात को कभी ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. फिर ब्लॉक पंचायत सदस्य और व्लॉगर निखिल मनोहर ने एलन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके बाद उनकी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे.

इसे भी पढ़े- Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से 2-0 की हार के बाद PCB का एक्शन, कोच समेत 7 खिलाड़ियों की छुट्टी

यमाल की जर्सी पहनी तो बढ़ गया क्रेज

एलन के यमाल वाली जर्सी पहनकर बनाए गए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान और खींचा. निखिल मनोहर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो को 1.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देखने के बाद कई लोग एलन को यमाल का हमशक्ल बता रहे हैं. देखते ही देखते एलन की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ गई.

शक्ल यमाल जैसी, लेकिन खेलते हैं डिफेंस में

दिलचस्प बात यह है कि एलन खुद भी फुटबॉल खेलते हैं. वह पेरुवाझी गवर्नमेंट हाई स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं और स्कूल की फुटबॉल टीम के सदस्य हैं. लेकिन मैदान पर एलन की पोजीशन यमाल से बिल्कुल अलग है. यमाल अपने अटैक और शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं, जबकि एलन को डिफेंस में खेलना पसंद है. यानी चेहरा स्टार फुटबॉलर जैसा, लेकिन मैदान पर भूमिका डिफेंडर की.

मेसी और अर्जेंटीना के फैन हैं एलन

एलन के घर में भी फुटबॉल का माहौल है. उनके भाई भी फुटबॉल खेलते हैं. हालांकि उनकी शक्ल यमाल से मिलती है और वह यमाल को पसंद भी करते हैं, लेकिन उनके पसंदीदा खिलाड़ी लियोनेल मेसी हैं और वह अर्जेंटीना के फैन हैं. एलन का कहना है कि

वह बचपन से ही फुटबॉल खेल रहे हैं और उन्हें डिफेंस में खेलना ज्यादा पसंद है.

इसे भी पढ़े- Glenn Phillips Catch: छक्के के लिए गई गेंद को Glenn Phillips ने बना दिया कैच, Video Viral

200 फॉलोअर्स से सीधे 20 हजार के पार

यमाल से मिलती शक्ल ने एलन की सोशल मीडिया जिंदगी पूरी तरह बदल दी है. वायरल होने से पहले उनके करीब 200 फॉलोअर्स थे. अब उनकी फैन फॉलोइंग 20 हजार से ज्यादा हो चुकी है. अब एलन को स्थानीय कार्यक्रमों में भी बतौर गेस्ट बुलाया जा रहा है. लोग उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित रहते हैं.


एलन जेम्स (लमिन यमाल का हमशक्ल), एक्स

‘यमाल का मैसेज मिले’, यही है एलन की सबसे बड़ी इच्छा

अचानक मिली लोकप्रियता को लेकर एलन काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ मजाक और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन उनका कहना है कि

वह इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते. एलन की अब सबसे बड़ी इच्छा है कि जिस फुटबॉलर से उनकी शक्ल इतनी मिलती है, वही लमिन यमाल उन्हें कभी मैसेज करें। एलन के मुताबिक, उनके इलाके के लोग भी इस अचानक मिली पहचान से काफी खुश हैं.

एक वायरल वीडियो ने कोल्लम के इस 15 साल के फुटबॉल प्रेमी को रातों-रात सोशल मीडिया पर पहचान दिला दी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या कभी स्पेन के असली स्टार यमाल तक भी केरल के इस ‘यामल’ की कहानी पहुंचती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >