किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में 10 या उससे अधिक गोलों में सीधे तौर पर योगदान देकर इतिहास रच दिया है. इस लेख में जानें उनके शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड के बारे में.

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. 27 वर्षीय स्टार फुटबॉलर ने अब तक खेले छह मैचों में आठ गोल दागे हैं और तीन गोल में असिस्ट भी किया है. इस तरह वह मौजूदा टूर्नामेंट में 11 गोलों में सीधे तौर पर योगदान देने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में 10+ गोल इन्वॉल्वमेंट

एम्बाप्पे ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में भी फ्रांस के लिए सात मैचों में आठ गोल किए थे और दो गोल में असिस्ट दिया था. यानी उस टूर्नामेंट में भी वह 10 गोलों में सीधे तौर पर शामिल रहे थे. अब 2026 में 11 गोल इन्वॉल्वमेंट के साथ उन्होंने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में 10 या उससे अधिक गोलों में योगदान देने का कारनामा किया है.

वर्ल्ड कप इतिहास में पहले खिलाड़ी बने

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एम्बाप्पे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग संस्करणों में 10 या उससे ज्यादा गोलों में सीधा योगदान दिया है. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था.

गर्ड मुलर के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

एम्बाप्पे से पहले किसी एक वर्ल्ड कप संस्करण में 10 से अधिक गोलों में योगदान देने वाले आखिरी खिलाड़ी पश्चिम जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर थे. मुलर ने 1970 वर्ल्ड कप में 10 गोल और तीन असिस्ट के साथ कुल 13 गोलों में योगदान दिया था. अब एम्बाप्पे 11 गोल इन्वॉल्वमेंट के साथ उस ऐतिहासिक सूची में शामिल हो गए हैं.

डेम्बेले भी दे रहे हैं शानदार साथ

फ्रांस के लिए उस्मान डेम्बेले भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने छह मैचों में पांच गोल दागे हैं और दो असिस्ट भी किए हैं. वर्ल्ड कप 2026 में एम्बाप्पे और डेम्बेले की जोड़ी फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है.

24 साल बाद दिखा ऐसा नजारा

किसी एक टीम के दो खिलाड़ियों का एक ही वर्ल्ड कप में पांच या उससे अधिक गोल करना 2002 के बाद पहली बार देखने को मिला है. 2002 में ब्राजील के लिए रोनाल्डो ने आठ और रिवाल्डो ने पांच गोल किए थे. अब 2026 में एम्बाप्पे (8) और डेम्बेले (5) ने यह उपलब्धि दोहराई है.

किन टीमों के खिलाफ दागे गोल

एम्बाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में सेनेगल, इराक और स्वीडन के खिलाफ दो-दो गोल किए हैं. वहीं पराग्वे और मोरक्को के खिलाफ एक-एक गोल दागा. इसके अलावा नॉर्वे और मोरक्को के खिलाफ डेम्बेले के लिए कुल तीन गोल भी बनाकर दिए.

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हर 9 में से 1 गोल इंजरी टाइम में, आखिरी मिनटों में पलट गई कई मैचों की बाजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >