IPL 2026: प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी से बाहर हुआ चिन्नास्वामी स्टेडियम, BCCI के फैसले पर KSCA ने उठाए सवाल

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है. बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा वेन्यू तय किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

बीसीसीआई ने 6 मई, बुधवार को आईपीएल का प्लेऑफ, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि उसने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्लेऑफ मुकाबले आयोजित करने के लिए अपनी तैयारी और इच्छा पहले ही जाहिर कर दी थी. इस संबंध में KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत भी की थी.

KSCA को मेजबानी नहीं मिलने पर हुई निराशा

केएससीए ने अपने बयान में कहा कि सबसे पहले हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आईपीएल प्लेऑफ मैच अन्य शहरों को दिए जाने से हमें निराशा हुई है. साथ ही यह भी बताया कि इस सीजन बेंगलुरु में हुए पांच लीग मैचों का आयोजन बेहद सफल रहा. चिन्नास्वामी में हुए मुकाबलों के दौरान काफी अच्छी व्यवस्था थी. इस दौरान भीड़ को अच्छी तरह से मैनेज किया गया. जिससे दर्शकों को बेहतर अनुभव हुआ. इसको लेकर सराहना भी हो रही है. इसके बाद भी हमें आईपीएल के प्लेऑफ की मेजबानी नहीं दी गई.

अहमदाबाद में होगा आईपीएल 2026 का फाइनल

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी चिन्नास्वामी को नहीं दी है. इस बार प्लेऑफ का मुकाबला धर्मशाला और मुल्लांपुर में खेला जाएगा. वहीं फाइनल का मुकाबला अहमदाबाद में होगा. जहां मोटेरा स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद पिछले पांच में से चार बार फाइनल आयोजित किया जा चुका है.

गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का घरेलू मैदान होने के बावजूद बेंगलुरु को इस बार फाइनल की मेजबानी नहीं मिली. हालांकि, पिछले साल भी भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण IPL के दोबारा शुरू होने पर हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ की मेजबानी का मौका नहीं मिल पाया था.

यह भी पढ़ें: 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >