KL Rahul Kisses Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर एक मजेदार पल देखने को मिला. भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की विकेट लगभग गिर ही गई थी, लेकिन देवदत्त पडिक्कल की समझदारी ने उन्हें बचा लिया. इसके बाद राहुल ने पडिक्कल को गले लगाया और हेलमेट के अंदर से उन्हें किस भी किया. जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दरअसल, यह घटना श्रीलंका की पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. प्रभात जयसूर्या की गेंद राहुल के पैड पर लगी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की जोरदार अपील के बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया. राहुल को भी लगा कि वह आउट हो चुके हैं और वह पवेलियन की तरफ लौटने लगे.
DRS के कारण मिला केएल राहुल को जीवनदान
तभी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद देवदत्त पडिक्कल ने राहुल को रिव्यू लेने की सलाह दी. राहुल ने उनकी बात मानते हुए DRS का सहारा लिया. रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और गेंद विकेट की लाइन में भी थी, लेकिन ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल जाती. इस तरह राहुल को जीवनदान मिल गया.
केएल राहुल ने पडिक्कल को किया किस
DRS के फैसले के बाद राहुल ने राहत की सांस ली और तुरंत पडिक्कल की तरफ बढ़े. उन्होंने साथी खिलाड़ी को गले लगाया और फिर हेलमेट के अंदर से किस देकर उनका शुक्रिया अदा किया. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
ये भी पढ़ें: कुमारा की गेंद पर छक्का जड़ पंत ने बनाया न्यू रिकॉर्ड, टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले फर्स्ट इंडियन
पडिक्कल के फैसले से बची राहुल की पारी
जब यह घटना हुई, तब केएल राहुल 37 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे. पडिक्कल की सलाह की वजह से उन्हें जीवनदान जरूर मिला, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. केएल राहुल ने इसके बाद सिर्फ 10 रन और जोड़े और प्रभात जयसूर्या ने आखिरकार उन्हें अपना शिकार बना लिया.
जयसूर्या की फुलर गेंद पर राहुल ने आगे निकलकर मिड-ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई. बल्ला टकराते समय मुड़ गया और शॉट में पर्याप्त दूरी नहीं बन सकी. इस साझेदारी के दौरान राहुल और पडिक्कल ने भारत के लिए उपयोगी रन जोड़े. दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी हुई, जिससे यह श्रीलंका में किसी भारतीय जोड़ी द्वारा एक टेस्ट में दो 50+ साझेदारियां करने का खास मौका बना.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके पड्डिक्कल, दूसरी पारी में भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रन का टारगेट
