KKR vs GT : गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कगिसो रबाडा ने मैच विनिंग परफार्मेंस देने के बाद कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैंने कुछ खास अच्छी बॉलिंग की. लेकिन नतीजा टीम के अनुकूल रहा, यह खास बात थी. आईपीएल के पिछले सीजन में रबाडा मनोरंजक दवा के सेवन से जुड़े निलंबन के कारण मैच नहीं खेल सके थे , लेकिन गुजरात के खिलाफ उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की.
रबाडा ने की बेहतरीन गेंदबाजी
कगिसो रबाडा ने आईपीएल के इस सीजन में 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसकी वजह से केकेआर की टीम टिक कर खेल गई पाई और उनकी पूरी टीम 180 रन ही जुटा पाई. रबाडा ने कहा कि भारत में एक फास्ट बॉलर के तौर पर खेलना कभी-कभी थोड़ा चैलेंजिंग हो जाता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गेम आगे बढ़ा है, आपको गेम के साथ बने रहने के तरीके खोजने होंगे. रबाडा ने कहा कि मुझे बस खुशी है कि चीजें मेरे हिसाब से हुईं.
टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं
रबाडा ने मैच के बाद कहा , पिछला सत्र काफी निराशाजनक था. उन्होंने कहा , मैं हमेशा से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था लेकिन हड़बड़ाया नहीं था . आईपीएल हो या कोई भी मैच, मैं जब भी खेलता हूं तो अपने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. उन्होंने कहा , पिच में नमी थी और नयी गेंद से असमान उछाल मिल रहा था . बल्लेबाजों को दिक्कत आ रही होगी और उन्हें संभलकर स्ट्रोक्स खेलने पड़े . मैं और सिराज पूरे पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहे थे और हमने तीन विकेट निकाले . बीच के ओवरों में और डैथ ओवरों में हमने उस रणनीति पर अमल किया जो हमें लगा कि सही होगी.
ये भी पढ़ें : आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?
GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल
