Kavya Maran Reactions Viral: आईपीएल मैचों में अपने रिएक्शन्स के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आरसीबी के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान स्टैंड्स से उनका एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का सारा ध्यान खींच लिया.
क्यों आई काव्या मारन को गुस्सा
यह घटना तब की है जब बेंगलुरु की टीम बैटिंग कर रही थी. मैच के दौरान जब एक तेज बाउंसर फेंकी गई, तो स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन हैरान रह गईं. गेंदबाज के इस एक्शन पर वे थोड़ी कन्फ्यूज दिखीं और तुरंत अपना रिएक्शन दिया. गेंद फेंके जाने के बाद काव्या मारन ने तुरंत पास बैठे साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की तरफ देखा. वे काफी हैरान थीं और अपने हाथों से बॉलिंग का इशारा करते हुए पूछने लगीं, ‘क्या यह चकिंग है.’ उनका यह सवालिया अंदाज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.”
कुणाल के एक्शन से खुश नहीं काव्या मारन
मैदान पर चल रहे खेल को देखते हुए काव्या मारन काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा करती रहीं. वे हाथ से बार-बार गेंदबाजी का एक्शन दोहरा रही थीं. जिससे साफ लग रहा था कि वे गेंदबाज के उस एक्शन से सहमत नहीं थीं. अगर मैच की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 55 रनों से जीत लिया. हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी की टीम लीग स्टेज के बाद टॉप पर बनी रही.
यह भी पढ़े- कोहली का विकेट लेने पर क्या बोले साकिब हुसैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
