हार्दिक की कप्तानी जाने से क्यों खुश हैं ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोले- खलीफा नहीं बनना है

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा- अब मुझे समझ आया क्यों इंडिया ने हार्दिक को रिप्लेस करके सूर्यकुमार को कप्तान बनाया. हार्दिक को ऑन टॉस रखना चाहती है टीम इंडिया.

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा- अब मुझे समझ आया क्यों इंडिया ने हार्दिक को रिप्लेस करके सूर्यकुमार को कप्तान बनाया. हार्दिक को ऑन टॉस रखना चाहती है टीम इंडिया.

Hardik pandya

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने सूर्यकुमार यादव के 360 डिग्री बैटिंग स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसे ही नहीं दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं वो एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. बांग्लादेशके साथ बीती सीरीज पर कामरान ने कहा, कि हार्दिक के खेल को बेहतर रखने के लिए , उनकी कप्तानी को रीप्लेस करना भारत की स्ट्रेटजी थी.  सूर्यकुमार ने बांग्लादेश के साथ बीती सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया. अंतिम टी20 मैच में धुआंधार 75 रन की पारी खेलने वाले कप्तान सूर्य ने भारत को रिकाॅर्ड 297 रन तक पहुंचाने में मदद की. सूर्यकुमार अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग में विश्व के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. 

अपने निजी यूट्यूब चैनल पर विशेषज्ञ राय रखते हुए हार्दिक की जगह सूर्यकुमार को कप्तान बनाए जाने पर कामरान ने भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट की काफी तारीफ की है. कामरान ने कहा  जिसने भी संजू और सूर्या की पार्टनरशिप नहीं देखी, उसे बार-बार देखना चाहिए, खासकर वे युवा जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं और क्रिकेट में और स्पेशली टी20 क्रिकेट में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. हार्दिक को बेस्ट आलराउंडर बताते हुए उनकी कप्तानी की बजाय उनके खेल को आगे बढ़ाना एक सार्थक कदम रहा. हार्दिक को कप्तान बनाकर खलीफा नहीं बनाना है, उससे और परफार्मेंस लेनी है, उसको आन टाॅस रखना है.  कामरान ने कहा, जिस तरह भारतीय मैनेजमेंट ने हार्दिक को रीप्लेस किया है, ये उनकी प्रोफेशनल क्षमता को बताता है. ये उनकी प्लानिंग का हिस्सा लगता है, कि कौन-सा कप्तान सूटेबल है और उसे ही आगे बढ़ाना है.

Kamran akmal

हार्दिक को बांग्लादेश के साथ समाप्त हुई सीरीज में मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया है. हार्दिक ने सीरीज में 11 छक्के जड़ते हुए कुल 118 रन बनाए. लंबे समय बाद वापसी करते हुए हार्दिक ने बैटिंग और बाॅलिंग में भारत के लिए अहम योगदान दिया. 

Read Also: INDW vs AUSW: LBW होने के बाद भी कैसे बच गईं Phoebe Litchfield, थर्ड अंपायर ने क्यों बदला फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >