'इंग्लैंड में खेलना IPL खेलने जैसा नहीं', जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया भारतीय बल्लेबाजों का मजाक

तीसरे टी20 में भारत की हार के बाद जोफ्रा आर्चर का बयान चर्चा में है. उन्होंने इंग्लैंड की पिचों को IPL से अलग बताया और बल्लेबाजों को अनुशासित खेलने की सलाह दी.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की करारी हार के बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए. इसके बाद आर्चर ने इंग्लैंड और IPL की परिस्थितियों के बीच अंतर बताया.

IPL और इंग्लैंड क्रिकेट की तुलना

जोफ्रा आर्चर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा, क्योंकि यहां का क्रिकेट IPL से काफी अलग है. आर्चर के मुताबिक IPL में पिचें ज्यादा सपाट होती हैं और बाउंड्री भी छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. वहीं इंग्लैंड में गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है और बल्लेबाजों को ज्यादा अनुशासित होकर खेलना पड़ता है.

'यह सामान्य क्रिकेट है'

आर्चर ने इंग्लैंड की परिस्थितियों को "नॉर्मल क्रिकेट" बताते हुए कहा कि यहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलता है. उनके अनुसार बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अपनी तकनीक और धैर्य दोनों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जबकि गेंदबाज भी खेल में प्रभाव छोड़ने की स्थिति में रहते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आर्चर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे IPL की फ्लैट पिचों पर तंज बताया, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इंग्लिश गेंदबाज केवल घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हैं.

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मचाया था कहर

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई. जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश टंग ने चार बल्लेबाजों को आउट कर भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रन से जीतकर सीरीज में दमदार वापसी की.

इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे

पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतते ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे और तीसरे मुकाबले में अपने नाम किया. अब भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीतना होगा. अब दोनों टीमों की अगला मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: 20 साल में पहली बार 100+ रन से हारा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >