इंग्लैंड के लिए जो किसी ने नहीं किया वो रूट ने कर दिखाया, 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का छुआ जादुई आंकड़ा; इस खास क्लब में हुए शामिल

Joe Root Record: जो रूट ने 23,000 इंटरनेशनल रन का जादुई आंकड़ा पार कर इंग्लैंड के लिए इतिहास रचा. वे ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें और पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने.

Joe Root Record: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. श्रीलंका के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रूट ने 23,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. इस खास क्लब में जगह बनाने वाले वह दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं.

394वें इंटरनेशनल मैच में रूट ने रचा इतिहास

जो रूट को 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी. श्रीलंका के खिलाफ पारी के दौरान उन्होंने यह आंकड़ा छू लिया. रूट ने अपने 394वें इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि, वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 52 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे.

ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज

जो रूट 23,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में सिर्फ सात बल्लेबाज इस आंकड़े तक पहुंच पाए थे. इस खास सूची में भारत के सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और भारत के राहुल द्रविड़ शामिल हैं.

23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सबसे कम पारियां

रैंकबल्लेबाजपारियां
1विराट कोहली490
2जो रूट*521
3सचिन तेंदुलकर522
4रिकी पोंटिंग544
5जैक्स कैलिस551
6कुमार संगकारा568
7राहुल द्रविड़576
8महेला जयवर्धने645

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान में बिहार के 11 सितारे दिखाएंगे दम, ईशान-वैभव समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

टेस्ट और वनडे दोनों में इंग्लैंड के सबसे बड़े रन स्कोरर

रूट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 14,278 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 7,826 रन दर्ज थे. वनडे में रूट के नाम 20 शतक भी हैं. रूट लंबे समय से इंग्लैंड की बल्लेबाजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

अलिस्टर कुक से काफी आगे निकले रूट

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जो रूट के बाद पूर्व कप्तान अलिस्टर कुक का नाम आता है. कुक ने अपने इंटरनेशनल करियर में 257 मैचों में 15,737 रन बनाए थे. कुक ने अपने करियर में सबसे ज्यादा रन टेस्ट क्रिकेट में बनाए, जहां उनके नाम 12,472 रन रहे.

अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज पर नजर

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने हैं. वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं. टीम की कोशिश टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभिषेक-ईशान ने टोक्यो से शेयर की साथ की तस्वीरें, शर्मा के सैंडल्स पर किशन का कमेंट हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >