Joanne Hicks: 51 की उम्र में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली गेंदबाज

आइल ऑफ मैन की 51 वर्षीय क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 51 साल और 173 दिन की उम्र में 5 विकेट लेकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. उन्होंने 50 साल की उम्र पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

Joanne Hicks 5 Wickets Haul: उम्र सिर्फ एक संख्या है और क्रिकेट के मैदान पर इसका एक और शानदार उदाहरण देखने को मिला है. आइल ऑफ मैन की 51 साल की क्रिकेटर जोआन हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले किसी महिला या पुरुष गेंदबाज के नाम नहीं था. ग्रीस के खिलाफ मुकाबले में हिक्स ने 51 साल और 173 दिन की उम्र में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वह 50 साल की उम्र पार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.

51 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल

रोमानिया के Moara Vlasiei Cricket Ground पर आइल ऑफ मैन और ग्रीस की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 51 साल और 173 दिन की उम्र में जोआन हिक्स ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से ग्रीस की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. हिक्स ने 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी रहा. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने ग्रीस की पूरी टीम 15 ओवर में सिर्फ 52 रन पर सिमट गई. जवाब में आइल ऑफ मैन ने सिर्फ 6 ओवर में 56/1 का स्कोर बनाकर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

50 की उम्र पार करने के बाद 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज

51 साल और 173 दिन की उम्र में पांच विकेट लेने के साथ जोआन हिक्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 साल की उम्र पार करने के बाद 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला या पुरुष गेंदबाज बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर के नाम था. उन्होंने 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 49 साल और 314 दिन की उम्र में पांच विकेट लिए थे. हिक्स ने इस तरह करीब 96 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों की सूची में अब उनका नाम सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें: जर्मनी को 3-1 से हराकर 5वें स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम, हॉकी इंडिया ने किया इनाम का ऐलान

बर्ट आयरनमॉन्गर ने भी एक ही दिन किया था कमाल

बर्ट आयरनमॉन्गर का रिकॉर्ड भी अपने आप में खास था. 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने एक ही दिन दोनों पारियों में पांच विकेट का आंकड़ा पार किया था. उन्होंने पहली पारी में 5/6 और दूसरी पारी में 6/18 का शानदार प्रदर्शन किया था. दक्षिण अफ्रीका की टीम उस मुकाबले में 36 और 45 रन पर आउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने 153 रन बनाए थे और मुकाबला पारी से अपने नाम किया था. आयरनमॉन्गर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 1933 में 50 साल और 327 दिन की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट खेला था और वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: युवाओं से PM मोदी का संवाद, बोले- ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’, 2036 ओलंपिक के लिए बताया रोडमैप

47 साल की उम्र में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

जोआन हिक्स की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने काफी देर से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने 47 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट को लेकर अपना जुनून कम नहीं होने दिया. 2024 में 49 साल और 168 दिन की उम्र में ग्रीस के खिलाफ पांच विकेट लेकर वह महिला क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज गेंदबाज बनी थीं. अब 51 साल की उम्र में ग्रीस के खिलाफ 5/10 के प्रदर्शन के साथ जोआन हिक्स ने महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए SKY ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा कैसे हो सकता है?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >