Fake Jasprit Bumrah Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान में मौजूद एक शख्स हूबहू भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसा दिख रहा है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स मजाक में पूछने लगे, "कहीं बुमराह पाकिस्तान में स्पाई तो नहीं?" हालांकि, वायरल वीडियो का सच कुछ और ही है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कई यूजर्स ने इस शख्स को मजाक में 'गुमराह' नाम दे दिया, जबकि कुछ ने हंसते हुए लिखा, 'क्या बुमराह पाकिस्तान में जासूसी करने पहुंचे हैं?' देखते ही देखते यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और इस पर हजारों मीम्स और फनी कमेंट्स आने लगे.
Also Read: जसप्रीत बुमराह की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल? BCCI ने CoE से मांगा जवाब
चेहरे की बनावट बुमराह जैसी
हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति जसप्रीत बुमराह नहीं है. यह सिर्फ उनका हमशक्ल है, जिसकी चेहरे की बनावट और हेयरस्टाइल बुमराह से मिलती-जुलती है. इसी समानता की वजह से लोगों को पहली नजर में भ्रम हो रहा है, जबकि असली जसप्रीत बुमराह फिलहाल अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और क्रिकेट मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं.
बुमराह इस समय कहां हैं?
दरअसल, जसप्रीत बुमराह इस समय पाकिस्तान में नहीं हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से उबर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के दौरान उन्हें पूरी तरह फिट नहीं पाया गया, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम देने का फैसला किया.
Also Read: महिला एशिया कप 2026 UAE में होने के आसार, ACC की घोषणा का इंतजार
