Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जड़ा शतक, क्या अब होगी टेस्ट टीम में वापसी?

Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: रणजी और दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन. क्या ऋषभ पंत और जुरेल को मिलेगी टक्कर? जानिए टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदें.

Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: ईशान किशन की टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है. 2026 में टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन ने घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भी अपनी दावेदारी मजबूत की है. हालांकि, टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और कई युवा बल्लेबाजों से कड़ी टक्कर मिल रही है.

टेस्ट टीम से बाहर हैं किशन

ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं. दोनों मुकाबले 2023 के वेस्टइंडीज दौरे पर आए थे. तीन पारियों में उन्होंने 78 रन बनाए, जिसमें उनका एक अर्धशतक शामिल था. इसके बाद से उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिला.

इसे भी पढ़े- Smriti Mandhana three format centuries: स्मृति मंधाना से पहले किन भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए? देखें पूरी लिस्ट

रणजी में 173 रन ने खींचा ध्यान

टेस्ट टीम से बाहर रहने के बावजूद किशन ने रेड-बॉल क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई. रणजी ट्रॉफी में झारखंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 173 रन की शानदार पारी खेली. इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के सामने उनकी दावेदारी फिर से रख दी.

दलीप ट्रॉफी में कप्तानी और शतक

दलीप ट्रॉफी 2026 में किशन ने ईस्ट जोन की कप्तानी की और टीम को 13 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया. शुरुआत में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में अहम रन बनाए. इसके बाद फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने एक बार फिर अपनी क्षमता दिखाई. फाइनल मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद हैं.

पंत-जुरेल के बीच जगह बनाना आसान नहीं

टेस्ट टीम में वापसी की सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपिंग स्लॉट है. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टेस्ट क्रिकेट में पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं. वहीं बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े- World Athletics Ultimate Championship 2026: 11 सितंबर से मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

लगातार प्रदर्शन ही दिलाएगा टीम इंडिया में जगह

किशन टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी भी रही है. लेकिन सिर्फ एक-दो बड़ी पारियां उनकी वापसी के लिए काफी नहीं होंगी. उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल ईशान किशन की टेस्ट वापसी मुश्किल जरूर है, लेकिन दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >