क्या RBI में असिस्टेंट मैनेजर बन गए है ईशान किशन? वायरल तस्वीरों को देखकर फैंस उठा रहें सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इन दिनों मैदान से बाहर अपनी एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं. तस्वीरों में वह RBI का आईडी कार्ड पहने नजर आ रहे हैं, जिससे उनके बैंक में नौकरी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

Ishan Kishan Viral Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी एक वायरल तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही तस्वीरों में ईशान किशन फॉर्मल ड्रेस में गले में RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) का आईडी कार्ड पहने नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वह कार्यालय परिसर में दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी में एक प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते हुए भी उनके गले में RBI का पहचान पत्र साफ देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन पटना स्थित RBI कार्यालय में स्पोर्ट्स कोटा के तहत असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान वह अपनी बैंक की जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं. हालांकि, उनकी नौकरी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

नहीं आया है कोई आधिकारिक बयान

वायरल तस्वीरों पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई लोग ईशान की सादगी और पेशेवर जिम्मेदारियों की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या वह वास्तव में नियमित रूप से कार्यालय में काम करते हैं. फिलहाल ईशान किशन या RBI की ओर से इन तस्वीरों और नौकरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

जिम्बाब्वे में किया था अच्छा प्रदर्शन

हाल ही में ईशान किशन जिम्बाब्वे दौरे से लौटे हैं. तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए. दूसरे मुकाबले में उनकी 81 रन की बेहतरीन पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी और ईशान टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे थें. साथ ही वह अभी वर्ल्ड टी-20 बैटर्स की सूची में नंबर-1 पायदान पर भी है.

Also Read: MS धोनी नहीं...मोईन अली ने इस भारतीय क्रिकेटर को बताया सबसे स्मार्ट क्रिकेटिंग माइंड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >