IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम बनी RCB, मुंबई इंडियंस और KKR को छोड़ा पीछे

IPL की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है, जिसने 300 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू पार कर ली है. यह उपलब्धि IPL की बढ़ती व्यावसायिक ताकत को दर्शाती है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर लीग की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बन गई है. अमेरिकी निवेश बैंक हाउलिहान लोके की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गई है. इसके साथ ही RCB क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में RCB की ब्रांड वैल्यू में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, IPL की कुल बिजनेस वैल्यू भी बढ़कर 20.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 11.4 प्रतिशत अधिक है.

मुंबई इंडियंस दूसरे, KKR तीसरे स्थान पर

ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) दूसरे स्थान पर है. उसकी ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर आंकी गई है. तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 245 मिलियन डॉलर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 244 मिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है.

IPL टीमों की ब्रांड वैल्यू

रैंकटीमब्रांड वैल्यू (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)312
2मुंबई इंडियंस (MI)264
3कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)245
4चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)244
5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)168
6राजस्थान रॉयल्स (RR)161
7पंजाब किंग्स (PBKS)158
8गुजरात टाइटंस (GT)157
9दिल्ली कैपिटल्स (DC)156
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)122

RCB ने बनाया नया रिकॉर्ड

चार महीने पहले ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने RCB का अधिग्रहण लगभग 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर के वैल्यूएशन पर किया था. इसके बाद टीम की ब्रांड वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई.

IPL की बढ़ती ताकत

रिपोर्ट में कहा गया है कि IPL अब केवल दो महीने चलने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रह गया है. यह एक मजबूत स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट बिजनेस के रूप में उभर चुका है. मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और फैन एंगेजमेंट के मामले में IPL दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों को चुनौती दे रहा है.

ये भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान, ईशान किशन कप्तान और वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >