IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या KKR के नए कप्तान बनेंगे? जानें पूरी सच्चाई

IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के KKR से जुड़ने और कप्तानी संभालने की अटकलें तेज. जानें क्या है सच्चाई और कब होगी आधिकारिक घोषणा. पूरी जानकारी यहां.

Hardik Pandya KKR: IPL 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. पहले उनके चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब चर्चा का केंद्र कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बन गई है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक सिर्फ KKR का हिस्सा ही नहीं बनेंगे, बल्कि टीम की कप्तानी भी संभाल सकते हैं. हालांकि, इन सभी दावों के बीच यह स्पष्ट करना जरूरी है कि अभी तक हार्दिक पांड्या के ट्रेड या KKR से जुड़ने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिलहाल यह केवल अटकलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं तक ही सीमित है.

मुंबई इंडियंस में कप्तानी का दौर रहा चुनौतीपूर्ण

हार्दिक पांड्या ने IPL 2024 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी. फ्रेंचाइजी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान नियुक्त किया था. इस फैसले के बाद काफी विवाद भी हुआ और हार्दिक को पूरे सीजन में फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. इसके बाद लगातार हार्दिक के भविष्य और फ्रेंचाइजी में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे. अब IPL 2026 के समाप्त होने के बाद एक बार फिर उनके ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

गुजरात से मुंबई तक ट्रेड के जरिए हुई थी वापसी

हार्दिक पांड्या ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में गुजरात ने 2022 में खिताब जीता, जबकि 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में वापस शामिल किया और कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी. अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही चर्चाएं हैं कि वह एक बार फिर ट्रेड के जरिए नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं.

KKR को नए कप्तान की तलाश

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में अजिंक्य रहाणे कप्तानी करते नजर आए थे. हाल ही में रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया. इसके बाद माना जा रहा है कि KKR को नए कप्तान की तलाश है. इसी बीच हार्दिक पांड्या का नाम सामने आने से चर्चाओं को और हवा मिल गई है. हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक किसी संभावित कप्तान या ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़े- 600वां टेस्ट मैच खेलेगा भारत, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में होगी एंट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कई अटकलें

हार्दिक पांड्या के KKR से जुड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कई फैन पेज और अनौपचारिक अकाउंट्स अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल इन खबरों को केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

हार्दिक पांड्या का IPL करियर

हार्दिक पांड्या IPL के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 162 मुकाबले खेले हैं. 150 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 27.87 की औसत और 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2955 रन बनाए हैं. उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा है. गेंदबाजी में भी हार्दिक ने टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने 116 पारियों में 33.54 की औसत से 82 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 36 रन रहा है, जबकि उनकी इकॉनमी 9.35 की रही है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल हार्दिक पांड्या के KKR से जुड़ने या टीम की कप्तानी संभालने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. IPL 2027 की ट्रेड विंडो और फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणाओं के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. तब तक सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को पुष्टि की गई खबर नहीं माना जाना चाहिए.

इसे भी पढ़े- Photo: श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में की कड़ी मेहनत, देखें तस्वीरें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >