IPL 2027 Impact Player Rule: IPL 2027 से खत्म होगा Impact Player Rule? BCCI ने 10 टीमों से मांगा जवाब

IPL 2027 Impact Player Rule: IPL 2027 से पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर BCCI ने मांगी फ्रेंचाइजियों की राय. जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल और क्या होगा भविष्य.

IPL 2027 Impact Player Rule: IPL 2027 शुरू होने से पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर उनकी राय मांगी है. टीमों को अपना फीडबैक देने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि नियम खत्म होगा या जारी रहेगा.

अचानक 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर क्यों मांगी राय?

IPL में फ्रेंचाइजियों से हर सीजन के बाद क्रिकेट ऑपरेशंस से जुड़े मामलों पर फीडबैक लेना सामान्य है. लेकिन इस बार 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खास तौर पर शामिल किया गया है. यही वजह है कि IPL 2027 में इस नियम के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है. BCCI ने अपने कम्युनिकेशन में IPL 2026 कैप्टन मीटिंग का भी हवाला दिया है.

इसे भी पढ़े- Dwayne Bravo Jersey Number 47 Retired: ड्वेन ब्रावो की No. 47 जर्सी हुई रिटायर, CPL में पहली बार हुआ ऐसा

रोहित और अक्षर समेत कई खिलाड़ी कर चुके हैं विरोध

  • रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने नियम पर उठाए सवाल
  • ऑलराउंडर्स की भूमिका घटने को लेकर बढ़ी चिंता
  • नियम से ऑलराउंडर्स के महत्व पर असर पड़ने की बात
  • अक्षर पटेल ने 2026 सीजन से पहले कहा था कि वह इस नियम के पक्ष में नहीं हैं
  • अब सवाल कि क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम खेल का संतुलन बिगाड़ रहा है?

बल्लेबाजों को फायदा, गेंदबाजों पर दबाव?

इस नियम की वजह से टीमों को मैच के दौरान अपनी रणनीति बदलने का अतिरिक्त मौका मिलता है. आलोचकों का कहना है कि इससे बल्लेबाजी को फायदा और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ सकता है. IPL 2026 में भी कई बड़े स्कोर देखने के बाद बैट और बॉल के बीच संतुलन पर बहस हुई.

इसे भी पढ़े- Sri Lanka Women's Champions Trophy 2027: श्रीलंका से छिनी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी, क्या टीम भी होगी बाहर?

IPL 2027 में क्या बदलेगा?

फिलहाल 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल खत्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. BCCI अब फ्रेंचाइजियों की राय इकट्ठा करेगा और उसके बाद अगले सीजन के लिए जरूरी बदलावों पर फैसला लिया जा सकता है. यानी IPL 2027 में यह नियम पहले जैसा रहेगा, बदलेगा या खत्म होगा कि इसका जवाब अभी बाकी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >