बांग्लादेश की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, भारत को अंक तालिका में नुकसान

ICC WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हरा दिया है. इस बड़ी जीत के बाद ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल अपडेट की है. बांग्लादेश की इस जीत का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है और भारत को पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है.

ICC WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है. इस ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में मिला है. जबकि भारतीय टीम को नुकसान हुआ है और वह टेबल में नीचे खिसक गई है.

टीम इंडिया छठे नंबर पर

पाकिस्तान को हराने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. बांग्लादेश अब भारत को पीछे छोड़कर आगे निकल गया है. भारतीय टीम को शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेलना है. लेकिन ध्यान रहे कि यह मैच WTC साइकिल का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसके नतीजों से पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

श्रीलंका दौरा सबसे अहम

भारत के पास WTC टेबल में अपनी स्थिति सुधारने का असली मौका श्रीलंका दौरे पर होगा. वहां होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतकर भारतीय टीम वापस अंक तालिका में ऊपर आ सकती है.

बांग्लादेश ने एक साथ 4 देशों को पछाड़ा

बांग्लादेश की टीम अब WTC पॉइंट्स टेबल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों से ऊपर निकल चुकी है. इस समय टेबल में बांग्लादेश का दबदबा साफ नजर आ रहा है.

WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-2027) की पॉइंट्स टेबल में इस समय ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर यानी नंबर 1 पर है. खास बात यह है कि नंबर 1 और नंबर 2 की टीमों के बीच अंकों का एक बड़ा गैप है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 84.50% अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंकों का बड़ा अंतर है. वहीं, साउथ अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर मजबूती से टिके हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >