पडिक्कल के 167 के बाद गेंदबाजों का कमाल, श्रीलंका 284 पर ढेर; भारत को 178 रन की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच रोमांचक मोड़ पर है. देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को श्रीलंका पर 178 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी है. जानें मैच के मुख्य अंश.

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 284 रन पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 178 रन की मजबूत बढ़त मिल गई है.

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. निशान मदुश्का बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि दिनेश चांदीमल सिर्फ 4 रन बना सके. लहिरू उदारा ने 27 रन बनाए और कामिंडु मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए. देखते ही देखते श्रीलंका ने 59 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए.

छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी

इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने पारी को संभालने की कोशिश की. धनंजय 21 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सोनल दिनुशा को निरोशन डिकवेला का साथ मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की शानदार साझेदारी की और श्रीलंका को संकट से बाहर निकाला.

निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा (फोटो- सोशल मीडिया)

सोनल का शतक

डिकवेला और सोनल दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. डिकवेला 80 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए. उनके आउट होने के बाद सोनल दिनुशा ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया. सोनल ने 100 रन की पारी खेली और उनकी इस शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका 284 रन तक पहुंचने में सफल रहा. भारत की ओर से मनाव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले, जबकि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: गेंद को समझा गोला... डिकवेला का कैच छोड़ने पर फैंस ने लिए केएल राहुल के मजे; VIDEO

पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रनआउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, 77 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल 16 रन और ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए.

दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल मजबूती से टिके रहे. उन्हें ध्रुव जुरेल का अच्छा साथ मिला. जुरेल ने 51 रन की पारी खेली, जबकि पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा. रवींद्र जडेजा ने 13, मनाव सुथार ने 24 और कुलदीप यादव ने नाबाद 13 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मिल-बांटकर खाएंगे... फिर तलवार चलाएंगे, स्टंप माइक पर सरफराज और पंत का मजेदार बातचीत वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >