Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: इंडिया-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच फिर नहीं हुआ हैंडशेक

Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टॉस पर कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खी का असर क्रिकेट पर.

Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले से पहले एक बार फिर दोनों टीमों की कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. 5 सितंबर को मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना आमने-सामने थीं, लेकिन दोनों ने हाथ नहीं मिलाया.

टॉस के दौरान हरमनप्रीत-फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचीं. टॉस हुई, लेकिन हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों में पिछले एक साल से यह स्थिति देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़े- Aryaman Birla RCB Statement: RCB का नाम नहीं बदलेगा, Chairman Aryaman Birla ने किया साफ

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव का असर क्रिकेट मुकाबलों में भी दिखाई दिया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं हुआ था हैंडशेक

हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना इससे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी आमने-सामने आई थीं. उस मुकाबले के टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था. भारत-पाकिस्तान के पुरुष और महिला क्रिकेट मुकाबलों में पिछले एक साल के दौरान हैंडशेक नहीं होने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं.

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma garden dialogue: ‘गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45’, रोहित शर्मा का अंदाज देख हंस पड़े फैंस

क्या हैंडशेक नहीं करने पर ICC कर सकता है कार्रवाई?

ICC के नियमों में खिलाड़ियों के लिए हैंडशेक करना अनिवार्य नहीं है. हालांकि, खिलाड़ियों और टीमों से खेल की भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है. कार्रवाई तभी हो सकती है जब किसी खिलाड़ी या टीम का आचरण खेल की भावना के अनुरूप न हो. फिलहाल भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में सिर्फ हैंडशेक नहीं होने को नियमों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >