India vs Japan: क्या जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका? जानें कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

India vs Japan T20I: टीम इंडिया जापान के खिलाफ टी20 मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. जानें किन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका और क्या होगी संभावित प्लेइंग-11.

India vs Japan T20I: भारत और जापान के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 मुकाबला खेला जाएगा. एशियन गेम्स से ठीक पहले होने वाले इस मैच में टीम इंडिया के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का अच्छा मौका होगा. ऐसे में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है.

भारत ने एशियन गेम्स के लिए जिस टीम का चयन किया है, वही दल जापान के खिलाफ मुकाबले के लिए भी रखा गया है. हालांकि, हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों पर काम का बोझ रहा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुछ बदलाव कर सकता है.

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग को लेकर है. हाल में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा रही है कि दोनों में से किसे ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. वहीं अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाकर अपनी जगह काफी हद तक पक्की कर ली है.

हालांकि, जापान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक को आराम दिया जा सकता है. ऐसी स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. वैभव के लिए यह खुद को साबित करने का एक और अवसर होगा.

ईशान को मिल सकता है आराम

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी करने के महज दो दिन बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. ऐसे में उन्हें भी आराम दिए जाने की संभावना है.

अगर ईशान बाहर बैठते हैं तो वॉशिंगटन सुंदर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है. इससे टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच वीवीएस लक्ष्मण टीम में सुंदर को बनाए रखने के पक्ष में थे, इसलिए जापान के खिलाफ उनके खेलने की संभावना देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20I: टी20 मैच पर टाइफून 'डुजुआन' का खतरा, क्या बिना टॉस के रद्द हो जाएगा भारत-जापान मुकाबला?

बुमराह नहीं अर्शदीप सिंह हो सकते है हिस्सा

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मुकाबले खेले थे. एशियन गेम्स को देखते हुए उन्हें जापान के खिलाफ आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई को बरकरार रखा जा सकता है. वहीं वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए विप्रज निगम को भी मौका मिल सकता है. वह गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं.

कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11?

जापान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती है: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, विप्रज निगम, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह.

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.

जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेटकीपर), एलिस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रियो सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोटो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकादा, चार्ली हारा-हिंजे, शोमा स्लेटर, जेक कुसुडा-नैर्न.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >